{"_id":"5d7aadb38ebc3e93a04e7daf","slug":"crime-faridpur-news-bly375915396","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा ट्रक पर मेहरबान, सड़क किनारे कारों के कर रहे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा ट्रक पर मेहरबान, सड़क किनारे कारों के कर रहे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर। सड़क किनारे खड़ी कारों के चालान कर हजारों रुपये का जुर्माना वसूलने वाली पुलिस चार दिन से हाईवे किनारे खड़े ट्रक को लेकर बंद हैं। एक मौत और पांच लोगों के घायल होने के बावजूद फरीदपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को भी इस ट्रक को हटवाने की जहमत नहीं उठाई। इसको लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
कानपुर से नैनीताल जा रहे एचडी नर्सिंग होम के मैनेजिंग डायरेक्टर सत्यदेव कुशवाहा की कार बुधवार को फरीदपुर बाईपास पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से घुस गई थी। हादसे में सत्यदेव की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य गंभीर घायल हो गए थे। बताते हैं कि कार जिस ट्रक में घुसी थी, वह हादसे के तीन दिन पहले से हाईवे किनारे खड़ा है। बृहस्पतिवार को हादसे के दूसरे दिन भी फरीदपुर पुलिस ने ट्रक को घटनास्थल से हटवाने की जहमत नहीं उठाई जबकि क्षतिग्रस्त कार को वहां से हटाकर फरीदपुर के एक पेट्रोल पंप पर लाकर खड़ा कर दिया गया। ऐसे में हाईवे पर खड़े ट्रक से दोबारा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, सत्यदेव के परिजन ने ट्रक चालक के खिलाफ फरीदपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो