{"_id":"5dc327c18ebc3e5b530c9328","slug":"crime-crimc-bareilly-news-bly3830005106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली जोन में 6285 उपद्रवी चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली जोन में 6285 उपद्रवी चिह्नित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अयोध्या मामले आने वाले फैसले की संवेदनशीलता को लेकर हाई अलर्ट पर आई पुलिस ने बरेली जोन में बुधवार तक 6285 उपद्रवी लोगों की पहचान की है। इसके तहत जोन के सभी नौ जिलों में सबसे ज्यादा उपद्रवी बदायूं में चिह्नित किए गए। यहां इनकी संख्या 1516 रही। वहीं सबसे कम उपद्रवी अमरोहा में चिह्नित हुए हैं। यहां इनकी संख्या केवल 58 बताई गई। पुलिस इन चिह्नित लोगों पर लगातार नजर बनाए हुए है। साथ ही इन उपद्रवी तत्वों को चेतावनी भी जारी की जा रही है। एडीजी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली में 440, बदायूं में 1516, पीलीभीत में 124, शाहजहांपुर में 675, मुरादाबाद में 1282, बिजनौर में 403, रामपुर में 1410, अमरोहा में 58 व संभल में 377 उपद्रवियों की पहचान की गई है।
पुलिस के रात्रि पास भी निरस्त
प्रदेश सरकार के निर्देशों के तहत बरेली जोन के सभी नौ जिलों के पुलिस कर्मचारियों के रात्रि पास भी निरस्त कर दिए गए हैं। अब पुलिस कर्मी रात के समय भी थाना या पुलिस लाइन में उपस्थित रहेंगे। शासन ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां पहले ही रद्द कर दी हैं।
विज्ञापन
पुलिस के रात्रि पास भी निरस्त
प्रदेश सरकार के निर्देशों के तहत बरेली जोन के सभी नौ जिलों के पुलिस कर्मचारियों के रात्रि पास भी निरस्त कर दिए गए हैं। अब पुलिस कर्मी रात के समय भी थाना या पुलिस लाइन में उपस्थित रहेंगे। शासन ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां पहले ही रद्द कर दी हैं।
विज्ञापन