{"_id":"5daf615e8ebc3e01630905e5","slug":"crime-crimc-bareilly-news-bly38124278","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी से आहत युवती ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी से आहत युवती ने खाया जहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिथरी चैनपुर। अक्सर पीछा करने और सरेराह छेड़खानी से आहत युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर युवती के भाई ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। युवती के भाई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दूसरे समुदाय का होने की वजह से घटना को लेकर तनाव बना हुआ है।
बिथरी चैनपुर इलाके में एक 21 वर्षीय युवती और उसका परिवार काफी समय से झोपड़ी बनाकर रह रहा है। बारादरी थाने के मोहल्ला हजियापुर कसाई टोला का शाजिद ट्रांसपोर्ट के धंधे से जुड़ा हुआ है। लिहाजा उसका अक्सर वहां आना-जाना लगा रहता है। आरोप है कि शाजिद काफी समय से युवती का न सिर्फ पीछा किया करता था, बल्कि उसे देखकर अश्लील हरकतें भी करता था। लोकलाज के डर से युवती ने किसी को बताया नहीं। इससे शाजिद का हौसला बढ़ गया और उसने युवती का घर से निकलना दूभर कर दिया। परेशान होकर युवती ने मंगलवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ी तो उसका भाई निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। सुधार होने पर युवती ने पूरी बात भाई को बताई। इसके बाद भाई की ओर से सीबीगंज थाने में तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती की हालत में अब सुधार है।