Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Crime Branch to investigate triple murder case in Amariya

Bareilly News: अमरिया के तिहरे हत्याकांड की जांच करेगी क्राइम ब्रांच

Fri, 20 Nov 2026 05:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 05:04 AM IST
विज्ञापन
Crime Branch to investigate triple murder case in Amariya
बरेली। पीलीभीत जिले के अमरिया में हुए तिहरे हत्याकांड की विवेचना अब पीलीभीत क्राइम ब्रांच करेगी। एक पक्ष की महिलाओं ने डीआईजी से मिलकर विवेचक पर दूसरे पक्ष से मिलकर एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया। इस पर डीआईजी ने दोनों पक्षों के मुकदमों की विवेचना पुलिस से हटाकर क्राइम ब्रांच भेजने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

12 अक्तूबर की रात अमरिया कस्बे में रामलीला कमेटी के चंदे का हिसाब मांगने पर दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ था। इस दौरान तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। इनमें एक कुणाल श्रीवास्तव भी था। कुणाल की मां कमलेश देवी ने बरेली आकर डीआईजी मुनिराज जी. से मुलाकात की।
विज्ञापन

कमलेश ने बताया कि थाना पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है। हमले की शुरुआत दूसरे पक्ष ने की, जिसके सीसीटीवी फुटेज व अन्य वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं। इसके बावजूद विवेचक केवल उन्हीं के पक्ष के यहां दबिश देकर उन्हीं के लोगों की गिरफ्तारी कर रहे हैं। आरोप लगाया कि विवेचक दूसरे पक्ष से मिल गए हैं और उनसे निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दोनों ही पक्ष इस बारे में शिकायत कर चुके थे कि पुलिस के स्तर से हो रही विवेचना से वह संतुष्ट नहीं हैं। इसलिए दोनों मामलों की विवेचना क्राइम ब्रांच से कराई जाएगी। - मुनिराज जी., डीआईजी बरेली रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed