{"_id":"630a6d61c3b1d1210b2dda4b","slug":"crime-bareilly-news-bly495725533","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी से मांगी रंगदारी, दो जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी से मांगी रंगदारी, दो जेल भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र में रुदायन स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कर्मचारी मनोज से रंगदारी मांगने के आरोप में दो लोगों को जेल भेजा गया है। मामला शुक्रवार का है। मनोज ड्यूटी से लौट रहा था। तभी वह बाजार में सब्जी खरीदने के लिए रुक गया। इसी दौरान अंकित पाठक और शिवम ने उससे रंगदारी मांगी। उसके साथ मारपीट की और उसका अंगूठा चबा लिया। मनोज को उसकी मां ने बचाया। इसमें पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। इससे पहले दोनों आरोपी एक सिपाही को भी ब्लैकमेल कर चुके हैं। संवाद
-
खाद लगाने के विरोध में तीन लोगों को पीटा
सहसवान। कस्बे के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी रामदीन शफ्फकत के बाग में खाद लगाने गया था। इसी दौरान शफ्फकत के भतीजों ने खाद लगाने का विरोध किया। इसके अलावा रामदीन, उसकी पत्नी सत्यवती और एक अन्य व्यक्ति के साथ मारपीट की। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है। संवाद