{"_id":"6307cc7855f67051452b4b18","slug":"crime-bareilly-news-bly495515141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ महीने बाद उठती डोली, अब उठी अर्थी: शोहदे ने फेसबुक पर अश्लील फोटो किए वायरल, युवती ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ महीने बाद उठती डोली, अब उठी अर्थी: शोहदे ने फेसबुक पर अश्लील फोटो किए वायरल, युवती ने फंदा लगाकर दी जान
Fri, 26 Aug 2022 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:54 AM IST
सार
युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी रोजाना की तरह बुधवार रात को अपने कमरे में सोई थी। आधी रात जब उनकी पत्नी की आंख खुली तो उन्होंने पुत्री को बिस्तर पर नहीं पाया। दूसरे कमरे में जाकर देखा तो अवाक रह गईं। बेटी का शव छत के कुंडे में पड़े दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने फेसबुक पर अपने अश्लील फोटो वायरल होने के बाद बुधवार रात फंदे से लटककर जान दे दी। युवती की कुछ महीने बाद शादी होनी थी। आरोपी द्वारा फोटो वायरल करने से उसकी शादी टूट गई थी। इससे वह आहत थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी रोजाना की तरह बुधवार रात को अपने कमरे में सोई थी। आधी रात जब उनकी पत्नी की आंख खुली तो उन्होंने पुत्री को बिस्तर पर नहीं पाया। दूसरे कमरे में जाकर देखा तो अवाक रह गईं। बेटी का शव छत के कुंडे में पड़े दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। युवती के भाई ने बताया कि बहन की शादी पड़ोस के ही एक गांव में तय हुई थी। पता चलने के बाद आरोपी रवि प्रकाश ने 18 अगस्त को अश्लील फोटो वायरल कर दिए। साथ ही फोन करके बहन की होने वाली ससुराल के लोगों को भड़काया भी था। इसी के बाद रिश्ता टूट गया था।
आत्महत्या के लिए उकसाने और फोटो वायरल करने पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - संदीप सिंह, सीओ सिटी