{"_id":"62e3d2197d4b9c6e527a8d27","slug":"crime-bareilly-news-bly4928216154","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में युवक बना जहरखुरानों का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में युवक बना जहरखुरानों का शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। जयपुर से भाई के साथ घर लौटते समय अखिलेश को जहरखुरानी गिरोह के बदमाश ने शिकार बना लिया। उसे बेहोशी की हालत में शुक्रवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा निवासी अखिलेश (30) अपने भाई रोहित के साथ जयपुर में काम करता है। बृहस्पतिवार दोपहर जयपुर से दोनों एक ही रोडवेज बस में सवार हुए। अखिलेश पीछे की सीट पर बैठ गया, जबकि उसका भाई रोहित को परिचालक के पास वाली सीट पर जगह मिली। रोहित ने बताया कि कछला चौराहे पर उसने उतरते समय पीछे झांका तो अखिलेश सीट पर बेहोश नजर आया। इसके बाद वह भाई को लेकर घर चला गया। सुबह हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। रोहित ने बताया कि सीट पर उसके भाई का बैग भी नहीं मिला। बैग में कपड़े और कुछ रुपये भी रखे थे। संवाद