फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

मुख्य आरोपी आशीष मिश्र समेत 13 के खिलाफ आरोप निर्धारण पर शुरु हुई बहस

Thu, 07 Jul 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर बुधवार को जिला जज मुकेश मिश्र की अदालत में बहस शुरू हुई। बुधवार को डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर सबसे पहले आशीष मिश्र मोनू की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश सिंह ने बहस शुरू की। शाम तक बहस पूरी नहीं हो सकी, जिस पर अदालत ने बहस के लिए अगली तारीख 12 जुलाई तय की है।
विज्ञापन

केस की सुनवाई के दौरान आशीष मिश्र समेत 13 आरोपियों की ऑनलाइन पेशी हुई। एसआईटी की चार्जशीट पर सवालिया निशान लगाते हुए आशीष मिश्र मोनू की ओर से अदालत में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश सिंह ने बनवीरपुर में आयोजित दंगल स्थल को केंद्र में लेकर अपनी बहस शुरू की। उन्होंने दावा किया कि पूरे मामले में आशीष मिश्र मोनू के खिलाफ कोई भी सटीक सबूत नहीं हैं। वह लगातार बनवीर पुर दंगल स्थल पर मौजूद रहा। कुछ देर के लिए दंगल स्थल से हटा था। चंद मिनट बाद ही फिर दंगल स्थल पर आ गया। ऐसे में उन्हें गलत ढंग से फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन

अभियोजन की ओर से जो भी सबूत इकट्ठा किए गए उन सबूतों में अधिक से अधिक यह तथ्य निकल के आया एक थार गाड़ी मौके पर थी। यह थार गाड़ी आशीष मिश्र मोनू की बताई गई गई लेकिन एआरटीओ की रिपोर्ट आशीष मिश्र मोनू को थार गाड़ी का मालिक न होने की बात कह रही है। इसके अलावा केस में वादी मुकदमा मौके पर नहीं था। जिन चोटिल गवाहों को स्टार विटनेस के रूप में प्रचारित किया जा रहा है, उनके बयान भी आशीष मिश्र मोनू की मौके पर मौजूदगी का कोई सबूत नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष के सबूतों और बयानों पर उत्पन्न विरोधाभास को सामने रखा गया। वहीं दिनभर चली सुनवाई के बाद शाम तक बहस पूरी नहीं हो सकी थी। तब अदालत में 12 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है। बुधवार की सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश सिंह के अलावा आरोपी अंकित दास, सत्यम त्रिपाठी, लतीफ काले नंदन सिंह बिष्ट के अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह गौड़, चंद्र मोहन सिंह, अनिल त्रिवेदी रामाशीष मिश्र मौजूद रहे। वादी की ओर से डीजीसी अरविंद त्रिपाठी और वादी के व्यक्तिगत अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना, विनय सिंह और शिव सहाय सिंह मौजूद रहे।

-------------------------
अब क्या होगी अगली प्रक्रिया
आशीष मिश्र मोनू की ओर से बहस पूरी होने के बाद डीजीसी अरविंद त्रिपाठी और वादी पक्ष के व्यक्तिगत अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना, विनय सिंह और शिव सहाय सिंह सहित अभियोजन पक्ष के समर्थन में वकालतनामा लगाने वाले कई अधिवक्ता आशीष मिश्र मोनू की ओर से रखी जा रही दलीलों का जवाब देंगे। इसके बाद यही प्रक्रिया दूसरे अभियुक्त की ओर से डिस्चार्ज एप्लीकेशन देने वाले वकील की बहस पर होगी। अभी अभियुक्त की ओर से बहस सुनने के बाद अभियोजन पक्ष से उन दलीलों के संबंध में जवाब सुना जाएगा। यही प्रक्रिया अदालत में पेश हुई 13 डिस्चार्ज एप्लीकेशन के संबंध में होगी, जिसके बाद ही अदालत आरोप निर्धारित करने के संबंध में कोई आदेश देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed