फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

शेखूपुर के लेखपाल को जान से मारने की धमकी

Sun, 12 Jun 2022 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
crime
लेखपाल रामाशंकर शर्मा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सिविल लाइंस थाने में समाधान दिवस के दौरान एक लेखपाल को जान से मारने की धमकी मिली। कॉल करने वाले ने खुद को हिस्ट्रीशीटर बताते हुए 24 घंटे में जान से मारने की धमकी दी। इस पर लेखपाल ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस कॉल करने वाले के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

उघैती थाना क्षेत्र के गांव शरह बरौलिया निवासी लेखपाल रामाशंकर शर्मा इस समय शेखूपुर पर तैनात है। रामाशंकर के मुताबिक शनिवार को वह सिविल लाइंस थाने में मौजूद था। थाने में समाधान दिवस पर आने वाले जनशिकायती पत्रों पर सुनवाई चल रही थी। दोपहर करीब एक बजे उसके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव अबियापुर से श्रीराम उर्फ सिरिया बोल रहा है। वह दो घंटे से 24 घंटे के अंदर उसकी हत्या कर देगा। इसके बारे में उसने सिविल लाइंस इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश शुक्ला को बताया, जिस पर उन्होंने मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

पता चला कॉल करने वाला लेखपाल के गांव का ही रहने वाला है। धमकी देने वाला भी हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। अभी इसमें कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की छानबीन कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed