{"_id":"6294ae3f5dbac909aa493602","slug":"crime-bareilly-news-bly4865631150","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार में नकब लगाकर ढाई लाख रुपये के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार में नकब लगाकर ढाई लाख रुपये के जेवरात चोरी
विज्ञापन
उझानी के बुर्रा फरीदपुर गांव में चोरी के दौरान काटी गई दीवार। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुर्रा फरीदपुर में रविवार रात दीवार में नकब लगाकर घुसे चोर एक व्यक्ति के घर से सोने-चांदी के जेवरात निकाल ले गए। सुबह जाग होने पर मकान मालिक ने बक्सा खुला देखा तो घटना की भनक लगी। पुलिस को मौके पर बुलाकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया है। चोरी गए सामान की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है।
सोमवार सुबह कोतवाली पहुंचे बुर्रा फरीदपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। तहरीर के मुताबिक- चोर रविवार आधी रात के बाद घर में घुसे। चोरों ने पीछे और साइड की दो दीवारों में नकब लगाई। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसके अंदर रखे जेवरात में सोने की दो चेन, एक जोड़ी, झुमकी, चार अंगूठी, पेंडिल, चांदी की एक जोड़ी पायजेब और 35 हजार रुपये नकद निकाल ले गए। जाग होने के बाद मकान मालिक और उसके परिजन समेत ग्रामीणों ने आसपास इलाके में खोजबीन भी की लेकिन कहीं पर सुराग नहीं लग पाया।
धर्मेंद्र ने बताया कि गांव के कुछ लोगों पर शक है। सूचना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना भी किया। बता दें कि इससे एक दिन पहले रियोनइया गांव निवासी उदयवीर सिंह के घर में चोरों ने हाथ साफ कर लिया था। उदयवीर के घर से चोर करीब छह लाख रुपये के जेवरात समेट ले गए थे।