फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सीएम और भाजपा पर आपत्तिजनक टिप्पणी, पूर्व बसपा नेता को जेल

Thu, 14 Apr 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime
महेंद्र जाटव। संवाद - फोटो : BADAUN
वजीरगंज (बदायूं)। बीस साल पहले बसपा से ब्लॉक प्रमुखी का चुनाव लड़ चुके महेंद्र जाटव का एक वीडियो वायरल हुआ तो जिले में हलचल मच गई। नेता ने एक ही सांस में मुख्यमंत्री से लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं तक के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर डालीं। इस पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने महेंद्र उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव हतरा निवासी अनुज कुमार सक्सेना भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं। अनुज कुमार के मुताबिक बुधवार को कस्बे के गोपालपुर मोहल्ला निवासी महेंद्र जाटव का एक वीडियो वायरल हुआ। महेंद्र जाटव वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के कार्यकर्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद अनुज वजीरगंज थाने पहुंचे। उन्होंने महेंद्र जाटव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

इधर, वजीरगंज थाने के एसआई वारिस खान, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और कांस्टेबल अनिल कुमार ने दबिश देकर दोपहर के समय आरोपी महेंद्र जाटव को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
चकमार्ग कब्जाने के आरोप में नामजद है महेंद्र
महेंद्र जाटव के खिलाफ चकमार्ग कब्जाने के आरोप में एक और मामला दर्ज है। लेखपाल ब्रजपाल सिंह ने साल 2020 में महेंद्र जाटव, नत्थू कुरैशी और रऊफ अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। तीनों लोगों ने चकमार्ग पर कब्जा कर लिया था।
-
वजीरगंज के एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ है। उसमें वह मुख्यमंत्री और भाजपा कार्यकर्ताओं का नाम लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है। इस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। - सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात

महेंद्र जाटव कई साल पहले हमारी पार्टी से जुड़े थे। कई साल पहले बसपा की ओर से वजीरगंज ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव भी लड़ा था। इसके बाद से वह दूसरे दलों के संपर्क में थे, बसपा से फिलहाल उनका कोई जुड़ाव नहीं है।
- हेमेंद्र गौतम, बसपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed