{"_id":"6136625f8ebc3e69ac7bdd36","slug":"crime-bareilly-news-bly458755217","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी धन के दुरुपयोग मामले में पूर्व प्रधान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी धन के दुरुपयोग मामले में पूर्व प्रधान गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजुआ। ब्लॉक बिजुआ की ग्राम पंचायत अंबारा की पूर्व प्रधान रामकली को सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
बिजुआ के एडीओ पंचायत चेतराम ने गांव के एक व्यक्ति की शिकायत पर जांच कर उच्चाधिकारियों को सौंपी रिपोर्ट में बताया कि गांव में लगने वाले खडंजे के लिए स्वीकृत 156 लाख की धनराशि तत्कालीन प्रधान ने निजी कार्यों मे खर्च कर ली, खड़ंजा नहीं लगवाया। शिकायत पर जांच हुई तो मामला सही पाया गया।
एडीओ पंचायत बिजुआ ने पूर्व प्रधान रामकली और ग्राम पंचायत अधिकारी अमीर चंद्र राना के खिलाफ सरकारी धन के गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर बिजुआ चौकी पुलिस ने रामकली को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। पंचायत सचिव अमीर चंद्र राना हाईकोर्ट से गिरफ्तारी के खिलाफ स्थगन आदेश ले आए हैं। संवाद