{"_id":"61099ef88ebc3ec35b78fe23","slug":"crime-bareilly-news-bly455276346","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध की हत्या का मामला : आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाने के सामने शव रखकर जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध की हत्या का मामला : आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाने के सामने शव रखकर जाम लगाया
विज्ञापन
कांट थाने के सामने शव रखकर जाम लगाए लोग। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। थाना कांट क्षेत्र के इंदेपुर गांव में मंगलवार सुबह बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन ने कांट थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। दो घंटे तक कांट रोड पर जाम लगा रहा। सीओ सदर अरविंद कुुमार के आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला। घरवालों के मुताबिक चुनावी रंजिश को लेकर कई दिन से विवाद चल रहा था। इसकी जानकारी कांट पुलिस को भी थी लेकिन कोई कार्रवाई न करने से आरोपियों के हौसले बुलंद थे। यही वजह है कि पुलिस के सामने भी आरोपी हमला करने से घबराए नहीं।
पुलिस की लापरवाही और गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन ने मंगलवार शाम करीब चार बजे कांट थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन बलवीर की हत्या में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। रोड पर शव रखा देखकर कांट थाने की पुलिस ने आलाधिकारियों को सूचना दी। परिजन को समझाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना रोजा और थाना मदनापुर से भी पुलिस बल को मौके पर बुला लिया गया। परिजन की मांग थी कि बलवीर की हत्या में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। आरोपियों के पास से अवैध असलहों को जब्त किया जाएं। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर अरविंद कुमार ने परिजन को शांत कराया। कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। दो घंटे बाद जाम को खोला गया।
-
वायरल हुआ वीडियो, आठ लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर
हमले के वक्त पीड़ित पक्ष ने वीडियो बना लिया था जिसमें कई आरोपी हाथों में लाठी-डंडे लेकर उनकी ओर बढ़ रहे हैं। हमलावरों की ओर से हवाई फायर भी किया गया। बाद में हमलावरों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पुलिस वीडियो को भी जांच में शामिल करेगी। बलवीर के बेटे नीटू की तहरीर पर आरोपी मुकेश वर्मा, उमेश, प्रधान हरिराम कश्यप, विमल, फहीम, पिंटू, अशोक और रूपराम पर 304, 308, 323, 147,148,149, 452, 506, 427, 352 और एससीएसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
--
फोटो- 54
एक दिन पहले भी हुआ था झगड़ा
पूर्व प्रधान वीरेंद्र ने बताया कि सोमवार की रात गांव के रहने वाले रिषीपाल के घर में दावत चल रही थी। दावत के दौरान भी हरिराम पक्ष के लोगों ने हमला किया था। रात में ही पुलिस को बुलाया गया था, लेकिन पुलिस ने उल्टा हमला करने वाले प्रधान पक्ष के उमेश की तहरीर पर पीड़ित पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पूर्व प्रधान का आरोप है कि प्रधान के दबाव में आकर बगैर जांच कर पुलिस ने रात में ही पीड़ित पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया था।
रात में ही पुलिस अगर आरोपी प्रधान पक्ष के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर लेती तो मंगलवार सुबह बलवीर की हत्या नहीं होती। पूर्व प्रधान का आरोप है कि गांव में प्रधान कागजों में फर्जी किसान दिखाकर गेहूं की खरीद और उसकी तौल कराने का फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। इसकी शिकायत उसने 24 जून को डीएम से की थी। सोमवार की सुबह भी उन्होंने एसपी से शिकायत की थी। इसी को लेकर मौजूदा प्रधान रंजिश मानने लगा।
--------
दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसमें एक पक्ष के बुजुर्ग की मौत हो गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुुरू कर दी है।
- संजय कुमार, एसपी सिटी