फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

आरोपियों के अलग-अलग बयान दर्ज कर रही पुलिस

Thu, 25 Feb 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। छात्रा को जलाने के मामले में जिन आरोपियों के नाम सामने आए हैं, पुलिस ने सभी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस अलग-अलग सबके बयान लेकर वारदात के वक्त उनकी लोकेशन जानने का प्रयास कर रही है। इसके बाद पुलिस वारदात का खुलासा करेगी।
विज्ञापन

छात्रा ने जिन तीन युवकों पर खुद को जलाने का आरोप लगाया है, उन्हें शाहजहांपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। छात्रा को युवकों के पास भेजने वाली उसकी सहेली को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी से पुलिस अलग-अलग पूछताछ कर उनके बयानों को मिलाने का प्रयास कर रही है। उनके मोबाइल के जरिये उनकी लोकेशन जानने और उनकी कॉल डिटेल से आपसी बातचीत का ब्योरा निकाला जा रहा है। छात्रा की सहेली से महिला थाने और युवकों से पुलिस लाइन में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी समस्या छात्रा की चुप्पी है। छात्रा टुकड़ों में और विरोधाभासी बात कर रही थी जिसके कारण पुलिस आरोपियों पर पूरी तरह शिकंजा नहीं कस पा रही थी। बुधवार को जब छात्रा थोड़ी मुखर हुई तो पुलिस को केस को खोलने के करीब पहुंचने का मौका मिला। एसपी ग्रामीण संजीव वाजपेयी ने बताया कि संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पीड़ित लड़की को प्रदान किए 50 हजार नकद व पचास हजार का चेक
कांट। नगरिया मोड़ के पास मिली अधजली लड़की के पिता को नकद 50 हजार रुपये व इतनी ही धनराशि का चेक प्रदान किया गया। सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खां, एमएलसी अमित यादव रिंकू एवं पीड़ित के ग्राम निवासी सपा नेता अनुज यादव ने पीड़ित लड़की की मदद के लिए अखिलेश यादव से मुलाकात करके मदद की गुहार लगाई थी। जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव ने प्रतिनिधिमंडल एमएल गुप्ता, अपूर्वा वर्मा, चंद्रकांता साहू को भेजकर रुपये व चेक लड़की के पिता को दिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed