फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

अवधेश की हत्या से पहले फेसबुक पर लिखा- दोस्तों अब नया काम करूंगा

Mon, 09 Nov 2020 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। शिक्षक अवधेश हत्याकांड में पुलिस को अब उनकी पत्नी विनीता के आगरा निवासी प्रेमी अमित सिसौदिया समेत दूसरे आरोपियों की तलाश है। अमित के बारे में लगातार छानबीन कर रही पुलिस हत्या से ऐन पहले फेसबुक पर उसकी एक पोस्ट देखकर हैरान है। इसमें उसने लिखा है.. दोस्तों जल्दी ही नया काम करने जा रहा हूं जो मेरी छवि से हटकर होगा। पुलिस मान रही है कि परोक्ष तौर पर उसने अवधेश की हत्या का एलान किया था।
विज्ञापन

12 अक्तूबर की रात शिक्षक अवधेश कुमार की उनके कर्मचारी नगर स्थित घर में हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में उनकी पत्नी विनीता जेल चली गई है। सुपारी किलर शेर सिंह उर्फ चीकू फिरोजाबाद जेल में बंद है जिसे 20 नवंबर को बरेली लाया जाएगा। अब पुलिस का पूरा फोकस विनीता के परिवार और प्रेमी समेत पांच अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पर है। विनीता के प्रेमी के नाम को लेकर चल रहा संशय भी अब दूर हो गया है। पहले अंकित नाम को लेकर चर्चा थी पर अब साबित हो गया है कि आगरा के एत्मादपुर निवासी अमित सिसौदिया ही विनीता का प्रेमी है जो हत्या में शामिल था।
विज्ञापन

अमित उसी मार्केटिंग नेटवर्किंग कंपनी में काम करता है जिसमें विनीता और उसका भाई प्रदीप काम करते हैं। कंपनी के सेमिनार में इनके साथ में कई फोटो भी हैं। अमित खुद को संघ से जुड़ा बताता है तो 15 अगस्त को उसने एक पोस्ट डालकर मनोनयन पत्र साक्षा किया है जिसमें उसे आगरा करणी सेना का जिला प्रवक्ता बनाया गया है। पुलिस ने बताया कि अमित ने 11 सितंबर को एक पोस्ट डाली है। इसमें लिखा है.. दोस्तों बहुत जल्द एक नया काम करने वाला हूं, ये मेरे लिए तो बिल्कुल नया ही है। मेरी व्यक्तिगत छवि से बिल्कुल अलग होगा। हालांकि घटना के बाद उसका मोबाइल बंद है और व्हाट्सएप से उसने फोटो भी हटा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवधेश हत्याकांड में बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। अमित सिसौदिया भी इनमें शामिल है। उसे आगरा में तलाश किया जा रहा है। शेर सिंह उर्फ चीकू 20 नवंबर को बरेली कोर्ट में लाया जाएगा तो उससे भी पूछताछ होगी। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed