{"_id":"5fa849588ebc3e9bcb6f250d","slug":"crime-bareilly-news-bly42631215","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पति ने लगाई आत्मसमर्पण की अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी पति ने लगाई आत्मसमर्पण की अर्जी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कंचन हत्याकांड के मुख्य आरोपी पति सुनील शास्त्री ने खुद को बेगुनाह बताते हुए बरेली कोर्ट में आत्म समर्पण की अर्जी लगाई है। सोमवार की तारीख लगी है। पुलिस की कोशिश होगी कि सुनील को हाजिर होने से पहले ही पकड़ लिया जाए।
तीस अक्तूबर को बिशारतगंज थाना क्षेत्र में अखा मोड़ के पास एक महिला की हत्या करके शव फेंका गया था। इसकी पहचान सुभाष नगर की निवासी कंचन मिश्रा के तौर पर हुई, जिसने पीलीभीत के सुनील शास्त्री से प्रेमविवाह किया था। तब से सुनील अपने दस लोगों के परिवार के साथ गायब है। बिशारतगंज पुलिस और एसओजी लगातार सुनील की तलाश कर रही हैं। मोबाइल का इस्तेमाल न होने से पुलिस की परेशानी और बढ़ गई है। आरोपी की लोकेशन पुलिस को नहीं मिल पा रही है। हालांकि बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने सुनील के कुछ रिश्तेदारों को उठाकर पूछताछ शुरू की है।
शनिवार को आरोपी सुनील शास्त्री ने बरेली कोर्ट में आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई थी, जिसमें सोमवार की तारीख लगी है। सुनील ने खुद को बेगुनाह बताते हुए लिखा है कि पुलिस उसके और परिवार के पीछे पड़ी है। उसकी जान को खतरा है। वह खुद कोर्ट के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखना चाहता है। कोर्ट ने इस बारे में बिशारतगंज पुलिस से आख्या तलब की है।