फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

तमंचा और सब्बल लेकर बोला घर में धावा, छह पर रिपोर्ट

Mon, 09 Nov 2020 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। रोहलीटोला निवासी एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

माहौर वैश्य धर्मशाला के पास रहने वाली महिला ने बताया कि वह और उसके पति राजेश गुप्ता व एक अन्य कमल गुप्ता मकान के हाल में बैठे थे। इस दौरान विजय गुप्ता, अजय गुप्ता, मुकेश गुप्ता, बाबू गुप्ता, संजीव गुप्ता व संतोष गुप्ता कुछ अज्ञात लोगों के साथ तमंचे और सब्बल लेकर घर में घुस आए और मकान बेचकर भाग जाने के लिए धमकाया। विरोध पर अजय गुप्ता उर्फ शैंकी ने महिला के पति राजेश गुप्ता पर तमंचा तान दिया और सब्बल से पिटाई करने लगा। इससे राजेश गुप्ता के हाथ में चोट लग गई और कमल गुप्ता के सिर पर प्रहार होने से वह घायल हो गए। महिला के विरोध करने पर अजय गुप्ता ने महिला के आंख पर तमंचे की बट मार दी जिससे वह भी घायल हो गईं। कमल के बेहोश होने पर उसको मरा समझ सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने आरोप लगाया कि झगड़े के बीच इन्हीं में से किसी ने उनकी सोने की चेन तोड़ ली। महिला का कहना है कि पूरी घटना को उनके घर में अंजाम दिया गया है। महिला की तहरीर पर बारादरी थाने में छह नामजद आरोपियों तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

भूमि विवाद को लेकर फायरिंग, इज्जत नगर में रिपोर्ट
बरेली आशुतोष नगर निवासी लोट सिंह की ओर से इज्जत नगर थाने में आठ नामजद समेत बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इनमें विजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, भानु प्रताप पटेल, अर्जुन सिंह पटेल, रुकुम सिंह, अर्जुन, हरेंद्र पटेल, रक्षपाल गुप्ता को आरोपी बनाया गया है। बताया कि फन सिंह के पास नहर पुलिया से सटी जमीन उनकी है। यह लोग जबरन जमीन उन्हें बेचने को दबाव डाल रहे थे। मना करने पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed