{"_id":"5e2611678ebc3e4b21587888","slug":"crime-bareilly-news-bly392769578","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर सफाईकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आकर सफाईकर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रविवार रात आरपीएफ मुरादाबाद से बरेली पुलिस को रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना दी जा रही थी। आधी रात के बाद बरामद हुआ शव निजी अस्पताल के सफाईकर्मी का निकला। सोमवार सुबह परिवार वालों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर उसकी शिनाख्त की।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के नेकपुर निवासी 50 साल के रामबाबू निजी अस्पताल में सफाई कर्मचारी थे। रविवार रात ड्यूटी खत्म होने के बाद वापस घर जा रहे थे। चौपुला क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सुभाषनगर पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से पहचान की कोशिश की। सोमवार सुबह रामबाबू के बड़े बेटे दीप ने उसकी पहचान अपने पिता के रूप में की। ब्यूरो