फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

जीआरपी थाने में हड़कंप, सीओ बोले दोषी पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई

Tue, 21 Jan 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
crime
सदाकत का वकील बोला पुरानी स्थिति में वापस चाहिए कार
विज्ञापन

बरेली। टेरर फंडिंग के आरोपी सदाकत की कार से एसी समेत अन्य सामान चोरी होने के मामले में जीआरपी के दो पुलिस कर्मियों पर गाज गिरनी तय है। सीओ जीआरपी की सख्ती के बाद थाने में हड़कंप मचा है। वहीं, सदाकत के वकील का कहना है उसे अपने क्लाइंट की कार पुरानी स्थिति में ही वापस चाहिए।

सीओ जीआरपी सीबी दयाल का कहना है कि सदाकत की कार से एसी चोरी होने ही अधिकृत जानकारी उनके पास नहीं है। मगर थाने में कार की सुरक्षा जीआरपी की जिम्मेदारी है इसलिए जांच शुरू करा दी है। जीआरपी सिटी के पुलिस कर्मी दोषी मिले तो दंडित किए जाएंगे। वहीं, सदाकत के वकील जुबैर अमजद का कहना है कि उन्हें कार पुरानी स्थिति में ही चाहिए। इससे जीआरपी सिटी थाने में हड़कंप मचा है। गौरतलब है कि टेरर फंडिंग के मामले में सदाकत ने कोर्ट में सरेंडर करने से पहले अपनी स्विफ्ट डिजायर कार इज्जतनगर स्टेशन के सामने पार्किंग में खड़ी कर दी थी। इसे सिटी स्टेशन जीआरपी ने अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर लिया। इसी बीच सदाकत के अधिवक्ता जुबैर अमजद ने कार सुपुर्दगी में लेने के लिए कोर्ट में आवेदन किया तो पता चला कि उसका एसी, म्यूजिक सिस्टम समेत करीब 40 हजार रुपये का सामान गायब है। चर्चा है कि जीआरपी के ही दो पुलिसकर्मियों ने रात में मिस्त्री बुलाकर यह सामान निकलवा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed