फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

दुष्कर्म के आरोपी का शांतिभंग में किया चालान, दरोगा पर धमकाने का आरोप

Mon, 13 Jan 2020 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
crime
शिकायत पर सीओ सेकेंड को सौंपी जांच, पुलिस को घटना पर संदेह
विज्ञापन

बरेली। सीबीगंज पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय दुष्कर्म के आरोपी का शांतिभंग में चालान कर मामला निपटा दिया। पीड़िता उस पर कार्रवाई कराने थाने पहुंची तो दरोगा ने उसे भी धमकाया। एसएसपी ऑफिस में शिकायत पर मामले की जांच सीओ सेकेंड को सौंपी है।

शनिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची रिक्शा चालक की पत्नी ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले बस्ती के ही एक युवक ने तमंचे के बल पर जबरन बदायूं ले जाकर दुष्कर्म किया। घर आकर उसने पति को घटना बताई लेकिन लोकलाज के डर से पुलिस कार्रवाई नहीं की। 27 दिसंबर को घर में घुसे आरोपी ने उसे जबरन कीटनाशक दवा पिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई। उसने पुलिस को तहरीर दी तो आरोपी का शांतिभंग में चालान कर जबरन समझौता करा दिया गया। अब वह थाने में पैरवी को जाती है तो दरोगा उसे धमकाकर भगा देते हैं। वहीं, सीबीगंज इंस्पेक्टर बच्चू सिंह का कहना है कि कि महिला के आरोप संदिग्ध हैं। वह घटनास्थल बताने को भी तैयार नहीं है। आरोपों की पुष्टि न होने के चलते ही रिपोर्ट नहीं लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed