फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

ट्रक की टक्कर से साइकिल पर बैठक किशोर की कुचलकर मौत

Sun, 12 Jan 2020 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
crime
ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार छात्र की मौत
विज्ञापन

चाचा घायल, हादसे के बाद गैनी रोड पर लगाया जाम
बिशारतगंज। अखा-गैनी मार्ग पर ढका गांव के पास शनिवार दोपहर साइकिल सवार चाचा-भतीजे को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें किशोर की मौके पर मौत हो गई जबकि उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना परिवार में पहुंची तो चीख पुकार मच गई।

थाना क्षेत्र के गांव अखा निवासी लीलाधर कश्यप शहर में रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। लीलाधर का छोटा बेटा 14 वर्षीय राहुल अपने चाचा सुनील के साथ शनिवार डेढ़ बजे साइकिल से खेत से घर लौट रहा था। अखा गैनी मार्ग पर ढका गांव के समीप पहुंचने पर गैनी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से राहुल गिरकर पहिये के नीचे आ गया और उसकी दबकर मौत हो गई। सुनील दूसरी ओर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान मौके पर भीड़ जुट गई, जिससे जाम लग गया। आधा घंटे बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ हटाकर यातायात व्यवस्था शुरू कराई। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लीलाधर की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। राहुल गांव के स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed