{"_id":"5e1a210e8ebc3e88137ea3a2","slug":"crime-bareilly-news-bly391559325","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने स्कूटी सवार समेत चार को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार ने स्कूटी सवार समेत चार को मारी टक्कर
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। किशोर बाजार में शुक्रवार रात तेज रफ्तार एक बेकाबू कार ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मारने के साथ ही सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को भी टक्कर मार दी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया।
शुक्रवार देर रात कोतवाली क्षेत्र में किशोर बाजार की पुलिया से पहले स्कूटी से जा रहे शख्स को कुतुबखाना की तरफ से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार घायल हो गया। एक्सीडेंट के बाद कार ड्राइवर घबरा गया। उसने कार की स्पीड और बढ़ा दी। ड्राइवर ने कार को भगाने की कोशिश में पुलिया के पास खड़े बात कर रहे तीन युवकों को भी टक्कर मार दी। इसके बाद वह कार लेकर भाग हो गया। कार की टक्कर से बिहारीपुर कहरवान निवासी शिवम सौरखिया, वंश और किशोर बाजार निवासी अमित कुमार घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के काफी लोग एकत्र हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें अमित और वंश को भर्ती कर लिया गया। जबकि शिवम प्राथमिक उपचार के बाद घर चला गया। कोतवाली में अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ तहरीर दी गई है। ब्यूरो