{"_id":"5e0fa3028ebc3e881a47607a","slug":"crime-bareilly-news-bly390557684","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वालों ने घर में फेंके सुतली बम एसएसपी दफ्तर पहुंची समाजसेविका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल वालों ने घर में फेंके सुतली बम एसएसपी दफ्तर पहुंची समाजसेविका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कटरा चांद खां में रहने वाली एक समाजसेविका ने एसएसपी दफ्तर में शिकायत देकर ससुराल वालों पर घर में आग लगाकर अपनी और दो बेटियों की हत्या की कोशिश का आरोप लगाया। बारादरी पुलिस को इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
नारी शक्ति नारी सम्मान सेवा समिति की मंडल अध्यक्ष संगीता सिंह ने आरोप लगाया कि वह हिंदू हैं जबकि उनकी ससुराल के कई लोग ईसाई धर्म अपना चुके हैं। अलग धार्मिक विचारधारा के कारण अब वे लोग उनसे दुश्मनी मानते हैं। 31 दिसंबर की रात उनके जेठ के बेटे ने नशे में कुछ लोगों के साथ घर के बराबर खाली प्लाट में शोरशराबा करते हुए नए साल जश्न के बहाने साजिशन सुतली बम जलाकर उनके घर में फेंकने शुरू कर दिए। इससे उनके घर में आग लगने से बची। उनकी सूचना पर 112 पुलिस आई। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के साथ आरोपियों के खिलाफ तहरीर भी दी लेकिन बारादरी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।