{"_id":"5e0e457e8ebc3e878e382e67","slug":"crime-bareilly-news-bly390448417","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं के छात्र को चर्राया था डीएम बनने का शौक, पकड़ा तो रोने लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11वीं के छात्र को चर्राया था डीएम बनने का शौक, पकड़ा तो रोने लगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था स्कूलों की छुट्टी का फर्जी आदेश
बरेली। पिछले दिनों डीएम के फर्जी हस्ताक्षर से स्कूलों में छुट्टी बढ़ाने का पत्र 11वीं के एक छात्र ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया था। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ा तो वह रोने लगा। फिलहाल मुचलका भरवाकर उसे छोड़ दिया गया है।
पिछले दिनों ठंड की वजह से डीएम ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया था। इसका पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। इसके साथ ही एक और पत्र वायरल हुआ, जिसमें ज्यादा दिन की छुट्टी के साथ ही कक्षा 12 तक के स्टूडेंट्स के अवकाश की बात कही गई थी, जबकि डीएम ने छठी कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी का आदेश दिया था। इस मामले में डीएम के कार्याधिकारी की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। लंबी जांच के बाद पता चला कि फर्जी लेटर बिथरी चैनपुर के एक गांव के व्यक्ति के नंबर से पोस्ट किया गया हैै। पुलिस ने उसे पकड़ा तो वह 11वीं कक्षा का छात्र निकला। उसे गुरुवार शाम कोतवाली लाया गया तो रोने लगा। कहा, फिर कभी ऐसी गलती नहीं करेगा। इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने बताया कि छात्र को मुचलका भरवाकर छोड़ दिया गया है।