फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

इंजीनियर ने उठाया सवाल- अगर पागल था हमलावर तो पागलखाने क्यों नहीं भेजा

Wed, 01 Jan 2020 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
crime
आईजीआरएस पर शिकायत करने पर पुलिस ने दी भ्रामक रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। पिछले दिनों राधेश्याम एन्कलेव में इंजीनियर के घर में घुसे हमलावर को बारादरी थाने से छोड़ देने से पीड़ित परिवार आहत है। इंजीनियर ने आईजीआरएस पर इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन जांच में पुलिस ने भ्रामक रिपोर्ट देकर मामला ही दबा दिया। इंजीनियर ने सवाल उठाया है कि अगर पुलिस का यह कहना मान भी लिया जाए कि हमलावर पागल था तो पुलिस ने उसे पागलखाने में भर्ती क्यों नहीं कराया, उसे छोड़ क्यों दिया।

पिछले दिनों इंजीनियर राजीव मोहन के घर में बाउंड्री फांदकर घुसे मनोज नामक हमलावर ने जमकर तोड़फोड़ की थी। इंजीनियर और उनकी पत्नी ने खुद को कमरे में बंद करके किसी तरह जान बचाई थी। सूचना पर बारादरी पुलिस हमलावर को रात में पकड़ ले गई, लेकिन सुबह पागल बताकर उसे छोड़ दिया। इसकी राजीव मोहन ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने भ्रामक आख्या देकर मामला ही बंद कर दिया। एएसपी अभिषेक वर्मा ने इस जांच रिपोर्ट में कहा कि हमलावर पागलों की तरह हरकतें कर रहा था। अपना नाम-पता तक सही से नहीं बता पा रहा था। उसकी मानसिक स्थिति को ध्यान में रखकर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब इंजीनियर राजीव मोहन ने इस हास्यापद रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया की है कि अगर आरोपी वाकई पागल है तो उसे पागलखाने भेजना चाहिए था और अपराधी था तो उसे जेल भेजना चाहिए था। उन्होंने कहा है कि पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को अभियान चला रही है वहीं कुछ पुलिसकर्मी सरकार को गुमराह करके भ्रामक सूचनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed