{"_id":"5e0a56aa8ebc3e87c300c07d","slug":"crime-bareilly-news-bly3900820147","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम देकर नहीं दिया फ्लैट, धोखाधड़ी में बिल्डर के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकम देकर नहीं दिया फ्लैट, धोखाधड़ी में बिल्डर के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होरिजन कंपनी के पदाधिकारी फंसे, करीब डेढ़ सौ लोगों से ठगी का आरोप
बरेली। होरिजन कंपनी ने फ्लैट देने के नाम पर कई लोगों से लाखों का निवेश कराकर ठगी कर ली। निवेशक ने कंपनी पदाधिकारियों के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की रिपोर्ट कराई है। उसने कंपनी पर करीब डेढ़ सौ लोगों से ठगी का आरोप लगाया है।
मॉडल टाउन निवासी शिवनाथ श्रीवास्तव ने कोतवाली में सोमवार रात होरिजन सिटी बरेली के बिल्डर अशोक कॉलोनी पीलीभीत निवासी तेजेंद्र सिंह, अमनदीप सिंह और कंपनी के दूसरे अज्ञात पदाधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि वर्ष 2016 में इन लोगों ने उनसे फ्लैट के नाम पर एक लाख 70 हजार रुपया चेक के जरिये लिए थे। उन्हें आज तक फ्लैट नहीं दिया गया। बताया कि होरिजन ड्यूलिंग प्राइवेट लिमिटेड कॉरपोरेशन का कार्यालय अयूब खां चौराहा पर है। इनके द्वारा हाउसिंग स्कीम के नाम पर करीब डेढ़ सौ लोगों से एक निश्चित अवधि में फ्लैट तैयार कराने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके रकम ली गई थी। इन सभी लोगों से ठगी की गई है। मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके उन्हें न्याय दिलाया जाए। कोतवाल गीतेश कपिल ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।