फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बच्ची की मौत पर हंगामा, घरवाले बोले- पड़ोसी के धमकाने से सदमे में मरी

Tue, 31 Dec 2019 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
crime
सूचना पर पुलिस पहुंची तो पोस्टमार्टम कराने से कर दिया इनकार
विज्ञापन

बरेली। जोगीनवादा में 11 वर्षीय बालिका की मौत के बाद पड़ोसी पर धमकाने और सदमे में मौत होने का आरोप लगाकर परिवार ने हंगामा किया। परिवार का कहना है कि बच्ची की मौत के बाद जब वे शिकायत करने पहुंचे तो पड़ोसी ने छत से पथराव कर दिया। इसमें दो लोग घायल हो गए। हंगामे की खबर पर पुलिस पहुंची तो बच्ची के घरवाले कोई कार्रवाई न करने की बात कहने लगे। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया। पुलिस ने बीमारी से बच्ची की मौत होने की बात कही है।
बारादरी के मोहल्ला जोगी नवादा की एक किशोरी महीने भर पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इस मामले में लल्ला को भी किशोरी के घरवालों ने नामजद कर दिया था। लल्ला के भाई शाकिर की 11 साल की पुत्री शिफा रविवार शाम पड़ोस की दुकान से घरेलू सामान लेने गई थी। वहीं किशोरी के घरवाले मिल गए और शिफा को धमकाया कि तेरे पिता और चाचा लल्ला को मार डालेंगे। पूरे परिवार को जेल भिजवा देंगे। इससे शिफा बुरी तरह डर गई और घर आकर दुबक गई। पूछने पर उसने धमकी के बारे में बताया। दहशत के चलते सोमवार सुबह सात बजे उसने दम तोड़ दिया। शिफा की मौत के बाद जब वे लोग शिकायत करने पहुंचे तब आरोपियों ने छत से पथराव कर दिया। इसमें शिफा के चाचा आसिफ और कुछ अन्य लोगों को चोटें आई हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बारादरी इंस्पेक्टर ने परिवार से तहरीर देकर बच्ची का पोस्टमार्टम कराने को कहा लेकिन उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बाद में कोई कार्रवाई कराने से भी मना कर दिया।
विज्ञापन


शिफा कई दिन से बीमार चल रही थी। बीमारी से ही उसकी मौत हुई है। चूंकि किशोरी के जाने की घटना के बाद से दोनों पक्षों में अंदरखाने तनाव था, इसीलिए इस तरह का आरोप लगाया गया। बाद में परिवार ने खुद आरोप वापस लेकर कार्रवाई न करने की बात लिखकर दे दी और पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया। - नरेश त्यागी, इंस्पेक्टर बारादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed