{"_id":"5e09024a8ebc3e87e618bcef","slug":"crime-bareilly-news-bly3898962161","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये देने से मना करने पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये देने से मना करने पर किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झगड़े के पीछे बताया जा रहा जुआ का विवाद
बरेली। दबंगों ने रुपये न देने पर एक व्यक्ति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की पत्नी ने थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
धौरेरा माफी की रामवती ने बताया कि 28 दिसंबर की शाम कुछ लोगों ने उसके पति महेंद्र श्रीवास्तव से पांच सौ रुपये मांगे थे। मना करने पर आरोपियों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महेंद्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि झगड़ा जुआ की वजह से हुआ था। महेंद्र जुआ में रुपये जीत गया था। इसके बाद सभी जुआरी खाने पीने गए। वहां पर शक्ति नाम के व्यक्ति से झगड़ा हो गया तो उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। रामवती ने थाना इज्जतनगर में शक्ति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।