फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

चाय में नशा देकर लूटा ई रिक्शा

Mon, 30 Dec 2019 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
crime
एक दूसरे पर मामला डालकर कोतवाली-बारादरी पुलिस ने पीड़ित को टरकाया
विज्ञापन

बरेली। किराये पर ई रिक्शा चलाने वाले चालक को चाय में नशा देकर शुक्रवार को दो लोगों ने ई रिक्शा लूट लिया। रविवार को बदहवास हालत में चालक को अस्पताल लाया गया। रविवार को परिवार के लोग उसे लेकर कोतवाली और बारादरी थाने ले गए। लेकिन दोनों थानों की पुलिस ने एक दूसरे पर मामला डालकर पीड़ित को टरका दिया।

रविवार दोपहर गणेश नगर निवासी सुमित को लेकर उसके परिजन कोतवाली आए। उन्होंने एसएसआई को बताया कि 27 दिसंबर की दोपहर डेढ़ बजे नेकपुर निवासी रवि कुमार का ई रिक्शा लेकर वह निकला था। सुमित ने बताया कि पुराने रोडवेज बस स्टैंड पर दो लोग बस से उतरे और उनके ई रिक्शा में बैठ गए। उनसे बीसलपुर चौराहे पर उतारने को कहा था। रास्ते में सेटेलाइट बस स्टैंड से थोड़ा आगे रिक्शा रुकवाकर चाय पी और उसे भी पिलाई। डोहरा मोड़ के आगे उसे नशा हो गया तो आरोपियों ने उसे पीटा और ई रिक्शा लूट ले गए। इधर चालक के न मिलने पर ई रिक्शा मालिक ने गुमशुदगी की तहरीर सुभाष नगर थाने में दी थी। एक परिचित युवक को वह रविवार सुबह इस्लामियां इंटर कॉलेज के पास नशे की हालत में मिला। कोतवाली के एसएसआई अली हसन ने बताया कि घटनास्थल बारादरी थाने है, उन लोगों को वहीं रिपोर्ट करानी चाहिए। पीड़ित बारादरी थाने पहुंचा तो ये कहकर टरका दिया गया कि आरोपी रोडवेज बस स्टैंड से बैठे थे, इसलिए वहीं रिपोर्ट होगी। बारादरी इंस्पेक्टर नरेश त्यागी का कहना था कि आरोपी रोडवेज से बैठे और तीसरे दिन पीड़ित भी इस्लामियां के पास मिला। दोनों ही स्थान कोतवाली में आते हैं, इसलिए रिपोर्ट वहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed