फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

हुक्का बार के साथ नशे का कारोबार तो बंद कराओ साहब

Fri, 27 Dec 2019 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। हुक्का बार में युवाओं को नशा परोसने के मामले में पुुलिस कुछ कार्रवाई कर भी रही है पर शहर की कई बस्तियों में युवाओं को स्मैक, गांजे जैसा नशा आसानी से उपलब्ध हो जा रहा है। अच्छे घरों के युवा अपनी पॉकेट मनी का ज्यादातर हिस्सा नशे के धंधेबाजों को सौंप रहे हैं।
विज्ञापन

शहर उड़ता पंजाब बनता जा रहा है। युवा पीढी़ तेजी से नशे की शिकार हो रही है। शहर के बड़ा बाईपास, मिनी बाईपास. बीडीए कॉलोनी, गंगापुर, सैदपुर आदि इलाकों में नशे का कारोबार बडे़ पैमाने पर हो रहा है। चरस, गांजा, स्मैक की पुड़िया खुलेआम बेची जा रही हैं। यहीं से नशे का काफी सामान हुक्का बारों तक पहुंचता है। पुलिस अगर हुक्का बार तक नशे को पहुंचाने वाले नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई करे तो यह हुक्का बार खत्म हो जाते। पुलिस हर बार दो-चार लोगों को पकड़कर खानापूरी कर देती है। हुक्का बार में जाने वाले तथा दूसरा नशा करने वाले छात्र और युवा तेजी से कर्ज के शिकार भी हो रहे हैं। ऐसे लोग ब्याज पर पैसे लेने से भी नहीं चूकते और अपने मोबाइल व लैपटॉप तक सूदखोरों के पास गिरवी रख देते हैं।
विज्ञापन


व्यापारी संगठन 28 को करेगा सीएम से मुलाकात
बरेली। पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला व यूथ पॉवर के प्रदेश अध्यक्ष गौरव सक्सेना के नेतृत्व में संगठन की एक बैठक की गई। इसमें हुक्का बार के विरोध में आरपार की लड़ाई छेड़ने का ऐलान किया गया। शुक्ला ने खुलकर कहा कि शहर के बच्चों को हुक्का बार के नशे में नही लिप्त होने देंगे। 28 दिसंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री से समय मिल गया है। उनसे मिलकर बरेली में नशा कराने वाले संबंधित विभाग की शिकायत करेंग।े संगठन स्कूलों में जाकर बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का प्रयास करेगा। रोक लगाने को 21 सदस्यीय उड़नदस्ता बनाया गया है जो ऐसे अवैध हुक्का बार के खिलाफ पुलिस को सटीक सूचना देकर कार्रवाई कराएगा। यहां व्यापारी नेता दीपक द्विवेदी, विष्णु शुक्ला, सोनू मौर्या, अंकित मक्कड़, अजय प्रताप सक्सेना व अनिल राजपूत आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed