फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

दिल्ली-एनसीआर से चुराकर बरेली में बेचते थे बाइक, सरगना गिरफ्तार

Tue, 24 Dec 2019 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
crime
चोरी की नौ बाइकें बरामद, दो ऑटोलिफ्टर पुलिस से बच निकले
विज्ञापन

बरेली/हाफिजगंज। दिल्ली-एनसीआर से बाइकें चुराकर बरेली में कम दाम पर बेचने वाले ऑटोलिफ्टर गैंग के सरगना को पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की नौ बाइकें भी बरामद हुई। पुलिस इसके दो साथियों की तलाश कर रही है।

खुलासा करते हुए पुलिस लाइन में एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि हाफिजगंज पुलिस को सूचना मिली कि एक गैंग हापुड़ और गाजियाबाद से बाइक चुराकर हाफिजगंज क्षेत्र में बेच रहा है। हाल ही में गैंग चोरी की बाइकों की एक बड़ी खेप लाया है। टीम ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसने अपना नाम रामौतार बताया। वह हाफिजगंज के पास ही रम्पटिया का रहने वाला है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नौ बाइक बरामद कर लीं। एसएसपी ने बताया कि रामौतार हापुड़ की एक प्लाइवुड कंपनी में काम करता था। उसके गांव का हरेंद्र भी साथ काम करता था। वहां रामौतार की दोस्ती पिंटू उर्फ नरेंद्र पुत्र पूरन से हुई, जो बाबूगढ़ छावनी हापुड़ का निवासी था। तीनों ही लोग दिल्ली, हापुड़ के साथ ही आसपास के शहरों से बाइक चोरी करते थे। इन्हें रामौतार और हरेंद्र हाफिजगंज लाकर कम दामों में बेच देते थे। पुलिस अब दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed