{"_id":"5dfe8aac8ebc3e87e75c1535","slug":"crime-bareilly-news-bly38890051","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिल का ताड़: बाइक पर गली में भरा फर्राटा तो चल गईं लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिल का ताड़: बाइक पर गली में भरा फर्राटा तो चल गईं लाठियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांप्रदायिक विवाद की सूचना पर फोर्स लेकर पहुंचे सीओ
भुता। कुंआडांडा में एक गली से तेजी से बाइक निकालने को लेकर दो लोगों में शुरू हुए विवाद के बाद जमकर लाठियां चलीं। दोनों ओर से तीन लोग घायल हो गए। दो समुदायों के बीच का मामला होने से सांप्रदायिक झगड़े का शोर मचा तो सीओ समेत काफी फोर्स मौके पर पहुंच गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में फोर्स भी तैनात कर दिया गया है।
भुता क्षेत्र के गांव कुआंडांडा में पवन नगला अड्डे पर फरीदपुर निवासी बाइक मैकेनिक शकील की दुकान है। शनिवार शाम चार बजे गांव के हिमाचल के दरवाजे के सामने से शकील तेजी से बाइक लेकर निकला। पुलिस के मुताबिक उस वक्त हिमाचल नशे में था। उसने शकील को गालियां दे दीं। दोनों में पहले कहासुनी हुई। बाद में मामला तूल पकड़ गया। दोनों पक्षों की ओर से लोग जुट गए। जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें शकील, हिमाचल, दयाराम की नातिन 16 वर्षीय गुड्डी देवी घायल हो गई। मामला दो वर्गों से जुड़ा था, इसलिए सांप्रदायिक विवाद का शोर मच गया। सूचना पर सीओ फरीदपुर नागेंद्र यादव फोर्स लेकर पहुंच गए। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। मामले की रिपोर्ट दोनों ओर से एक-दूसरे के विरुद्ध दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है।
बंटवारे को लेकर भिड़े भाई, रिपोर्ट
भुता। नगीरामपुर में खाद-पानी के बंटवारे को लेकर तीन भाइयों राम सिंह, रविंद्र और राजेश के बीच पहले कहासुनी हुई, बाद में जमकर लाठी-डंडे चले। इनमें रामसिंह और दिव्यांग राजेश घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की रिपोर्ट एक-दूसर के खिलाफ दर्ज कराई गई है। संवाद