{"_id":"5dfbd41c8ebc3e87975ac6ac","slug":"crime-bareilly-news-bly3887596108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल टाउन बेकाबू कार ने कई को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल टाउन बेकाबू कार ने कई को मारी टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मॉडल टाउन में सिक्योरिटी गार्ड की कार लेकर निकले उसके नाबालिग बेटे ने कई लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। लोगों ने किशोर को कार से उतारकर जमकर पीटा और बारादरी पुलिस को सौंप दिया। थाने पहुंची किशोर की मां ने आरोप लगाया कि लोगों ने उनके बेटे को जिंदा जलाने की कोशिश की। पुलिस किशोर को ही दोषी मानकर तहरीर का इंतजार कर रही है।
प्रेमनगर क्षेत्र के एकतानगर निवासी व्यक्ति निजी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड है। बृहस्पतिवार शाम को उनका 16 साल का बेटा घर से कार लेकर निकला। मॉडल टाउन के पास ब्रेक फेल होने उसकी कार बेकाबू हो गई और कई लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। लोगों ने उसे पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। उसके बाद थाने पहुंची किशोर की मां ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनके बेटे को उसी की कार का पेट्रोल निकालकर जलाने की भी कोशिश की। इंस्पेक्टर बारादरी नरेश त्यागी ने बताया कि महिला अपने बेटे के बचाव में जलाने की कोशिश का आरोप लगा रही है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं आई है, जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।