फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

मरीज ले जा रही बेकाबू एंबुलेंस ने कई कारों में टक्कर मारी

Fri, 20 Dec 2019 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। बदायूं रोड के निजी अस्पताल की एंबुलेंस ने पुराने डीएसओ दफ्तर वाली गली में रायफल क्लब के पास खड़ी कई कारों में टक्कर मार दी। इससे कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। बताया जाता है कि यह घटना बुधवार रात हुई। उस दौरान एंबुलेंस में मरीज भी था, जिसकी टक्कर लगने के बाद हालत और ज्यादा बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया और मरीज को अस्पताल में भिजवाया। वहीं, बुधवार रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार कार कुमार टाकीज के पास कपड़े की दुकान में घुस गई। उस दौरान दुकान बंद थी लेकिन कार की टक्कर से दुकान में काफी नुकसान हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन


उत्तराखंड क्राइम ब्रांच ने उठाए युवक, अपहरण का मचा शोर
बरेली। उत्तराखंड क्राइम ब्रांच की टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर बाद कचहरी के पास से दो लोगों को उठाकर बोलेरो में डालकर चली गई। इस घटनाक्रम को लेकर वहां अपहरण का शोर मच गया। बाद में मौके पर मौजूद वकील ने बताया कि जिन्हें उठाया गया है, वे चौबारी में रहने वाले रवि और उसका भाई ओमवीर थे। वे तारीख के सिलसिले में कचहरी आए थे। मगर उत्तराखंड में हुई किसी लूट के सिलसिले में टीम दोनों भाइयों को उठा ले गई। टीम उनके गांव से एक पिकअप गाड़ी भी बरामद करके ले गई है, जिससे लूट की गई थी। कैंट थाने में भी इनके खिलाफ गैंगस्टर का मामला दर्ज है। ब्यूरो
विज्ञापन


जानलेवा हमले में तीन को आठ साल कैद
बरेली। जानलेवा हमले के तीन आरोपियों को कोर्ट ने आठ-आठ साल कैद की सजा सुनाई है। सजा का आदेश अपर सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार सेठ ने किया।
घटना की रिपोर्ट सुरेंद्र सिंह ने थाना बिशारतगंज में 14 दिसंबर 2009 को लिखाई थी। कहा कि उसके पिता मैकू, चाचा अलबेल सिंह और जुगल किशोर अपने खेत में पानी लगा रहे थे। घटना वाले दिन दोपहर के वक्त गांव के सोबरन, हुकुम सिंह और इंद्रपाल असलहों से लैस होकर पहुंचे। आरोपियों ने कहा कि यह बोरिंग हमारा है, तुम लोग कैसे पानी लगा रहे हो। इसके बाद हुकुम सिंह ने तमंचे से गोली जुगल किशोर के पेट में गोली मार दी। मारपीट में जुगल और अलबेल सिंह भी घायल हो गए। कोर्ट ने अभियुक्त सोबरन, हुकुम सिंह और इंद्रपाल को दोषी ठहराते हुए आठ साल कैद की सजा सुनाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed