{"_id":"5dfbd4168ebc3e880833918d","slug":"crime-bareilly-news-bly388684473","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी करके कंपनी निदेशक पद से हटाया, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी करके कंपनी निदेशक पद से हटाया, शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। फरीदपुर निवासी एक शख्स ने खुद को बरेली केलाबाग स्थित एक मेडिकल रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक बताकर एसएसपी से शिकायत की है। आरोप लगाया है कि धोखाधड़ी से फर्जी त्यागपत्र बनाकर उन्हें इस पद से हटा दिया गया है। सीओ सेकेंड ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला परा निवासी दिनेशचंद्र शर्मा ने पिछले दिनों एसएसपी को बताया कि वह कंपनी के निदेशक हैं। कंपनी में चार अन्य निदेशक भी हैं। वर्ष 2017 में इस कंपनी का नाम बदल दिया गया। वह तब भी दूसरे पदाधिकारियों के साथ इसी पद पर बने रहे। मगर पिछले दिनों जब उन्होंने कंपनी की वेबसाइट चेक की तो पता लगा कि उन्हें निदेशक मंडल से हटा दिया गया है। दिनेश ने आरोप लगाया है कि कंपनी बोर्ड की फर्जी मीटिंग दिखाकर उसमें उनका फर्जी त्यागपत्र प्रस्तुत करके हटाया गया, जबकि उन्होंने त्यागपत्र दिया ही नहीं है। एसएसपी ने जांच सीओ सेकेंड सीमा यादव को सौंप दी। सीओ ने बताया कि पूरी जांच त्यागपत्र पर टिकी है, इसकी फोटो कॉपी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने पीड़ित पक्ष से असली कॉपी मांगी है। इससे उनके हस्ताक्षर का मिलान कराया जाएगा क्योंकि आरोपी पक्ष कह रहा है कि त्यागपत्र उन्हीं ने अपने दस्तखत करके भिजवाया था। हस्ताक्षर मिलान के बाद ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।