{"_id":"5dfbd42a8ebc3e87ce3eab39","slug":"crime-bareilly-news-bly3886753191","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री को पड़ोसियों से खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री को पड़ोसियों से खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। किला के घेर शेख मिट्ठू की मुस्लिम बस्ती में रहने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री मोहसिन अख्तर को बिरादरी के ही पड़ोसियों से जान का खतरा है। उन्होंने एसएसपी दफ्तर में सीओ टू को दिए पत्र में यह आशंका जताई है। सीओ ने किला पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है।
मोहसिन ने सीओ टू सीमा यादव को बताया कि वह जिस इलाके में 40 साल से रह रहे हैं, वह मुस्लिम बहुल क्षेत्र है। भाजपा से जुड़ाव और संगठन में पद मिलने के बाद से ही पड़ोसी उनसे नफरत करने लगे हैं। उन पर तरह-तरह के कटाक्ष करते हैं और झूठे केस में कार्रवाई कराने की धमकी देते हैं। बताया कि सात जुलाई को उनके घर पर हमला भी किया, लेकिन उन्होंने पड़ोसी धर्म निभाकर कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में फिर झगड़ा हुआ तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। इन लोगों से मुकदमेबाजी चल रही है। उनकी पत्नी की ओर से सीएम पोर्टल पर शिकायत की गई है। उनके परिवार की जान की हिफाजत की जाए।