{"_id":"5df001008ebc3e87ec7ff159","slug":"crime-bareilly-news-bly3875728195","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई नशे में धुत युवकों की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराई नशे में धुत युवकों की कार
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
देर रात श्यामगंज में हुआ हादसा, बीसलपुर रोड बस और दो कारों में भिड़ंत
विज्ञापन
बरेली। नशे में धुत युवकों की कार देर रात बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई तो कार सवार युवक लोगों से अभद्रता करने लगे। एंबुलेंस उन्हें लेने पहुंची तो युवकों ने उसे भी भगा दिया।
घटना मंगलवार रात 12.30 बजे हुई। सेटेलाइट की ओर से जा रही स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर श्यामगंज में पेट्रोलपंप के सामने डिवाइडर से टकरा गई। बताया जाता है कि कार सवार नशे में धुत थे। हादसा देख आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे तो कार सवार उनसे अभद्रता करने लगे। किसी ने एंबुलेंस को बुला दिया तो युवकों ने एंबुलेंस वाले को भी भगा दिया। कुछ देर बाद बारादरी पुलिस पहुंची तो कार वहां से हटवाकर उन्हें लेकर गई। वहीं, मंगलवार दोपहर सेटेलाइट से महानगर जा रहे मोहित की कार में पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। पीछे वाली कार की टक्कर इतनी तेज थी कि मोहित की कार आगे चल रही बस से टकरा गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी।