फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

भाजपा का झंडा लगी कार में बैठकर करते थे लूटपाट

Tue, 26 Nov 2019 06:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
crime

बोलेरो समेत तीन पंखिया बदमाश जेल भेजे, पुलिस पर कई बार कर चुके हैं हमला

विज्ञापन
बिशारतगंज। भाजपा का झंडा लगी बोलेरो में सवार होकर संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया था। इन्हें सोमवार को जेल भेज दिया गया। इन पर राजस्थान तक लूट, डकैती के मामले दर्ज है।

पुलिस ने मिर्जापुर तिराहे से मुठभेड़ के बाद इनकी गिरफ्तारी दिखाई। इनमें फतेहगंज पूर्वी के नगरिया कलां निवासी आरिफ और सुभाष नगर के रोधी मिलक टांडा निवासी अंसार और सलीम शामिल थे। तीनों के कब्जे से तमंचा, चाकू मिले। एसआई बबलू सिंह ने बताया कि इस गिरोह ने 2017 में राजस्थान के जिला ढोऊ में डकैती की थी। फतेहगंज पूर्वी में बलवा और उपद्रव कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज है। वर्ष 2017 में थाना प्रेमनगर में पुलिस पर जानलेवा हमला करने, वर्ष 2017 में ही प्रेमनगर इलाके में हथियारों के साथ पकड़े जाने के मामले दर्ज हैं। बदमाशों के कब्जे से मिली भाजपा का झंडा लगी बरेली नंबर की है। बदमाशों के पास कोई कागज नहीं था। संदेह है कि गाड़ी चोरी की है. बोलेरो सुभाषनगर इलाके के एक गांव के पूर्व प्रधान की बताई जा रही है। बताया है कि भाजपा का झंडा व स्टीकर लगाकर पुलिस को गुमराह करके इसका अपराध करने में इस्तेमाल किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed