{"_id":"5dd1a3ff8ebc3e54846b5e2c","slug":"crime-bareilly-news-bly3844693155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगेतर ने मरने की धमकी दी तो युवती ने सल्फास छीनकर खुद खा ली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगेतर ने मरने की धमकी दी तो युवती ने सल्फास छीनकर खुद खा ली, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता ने कराई आरोपी पर रिपोर्ट, तलाश में जुटी पुलिस, शहर की दुर्गानगर कॉलोनी का मामला
विज्ञापन
बरेली। शहर की दुर्गानगर कॉलोनी में रविवार को मंगेतर से झगड़े के बाद उसके हाथ से छीनकर युवती ने सल्फास की गोली खा ली। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। युवती के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दुर्गानगर निवासी पाराशरी शर्मा ने बारादरी थाने में रिपोर्ट कराई है कि एक साल पहले उनकी बेटी नेहा की शादी हाफिजगंज थाने के चैना खाता निवासी सूरज से तय हुई थी। तब से सूरज का घर आना जाना था। हाल ही में उन्हें और नेहा को जानकारी हुई कि सूरज का चाल चलन खराब है। इसके बाद नेहा ने 15 नवंबर को सूरज को कॉल करके शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद रविवार को सूरज घर आया। उसने नेहा से शादी की जिद की। परिवार ने विरोध किया तो झगड़ा करने लगा। नेहा को सल्फास की गोली दिखाकर धमकी दी कि शादी से इंकार किया तो वह सल्फास खाकर जान दे देगा। इससे नेहा इतनी आहत हो गई कि उसने सूरज के हाथ से सल्फास की गोली छीनकर खुद खा ली। यह देखकर सूरज भाग गया। परिवार के लोग नेहा को निजी अस्पताल गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नेहा शर्मा के पिता पाराशरी शर्मा की ओर से मिली तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। - नरेश त्यागी, इंस्पेक्टर बारादरी
विज्ञापन
दूसरी लड़की से बातचीत से नाराज थी नेहा
स्थानीय लोगों और पुलिस की जांच में पता लगा है कि रिश्ता तय होने के बाद सूरज का ससुराल में आना जाना हो गया था। दो दिन पहले भी वह आया था। हालांकि नेहा से बात न करके वह एक और लड़की से बात करने लगा। यह देखकर नेहा को काफी गुस्सा आ गया और उसने सूरज से शादी करने से इंकार कर दिया। तब से दोनों में फोन पर तकरार चल रही थी। रविवार को सूरज आया और नेहा से कहा कि वह किसी और से मतलब नहीं रखेगा, बस वह जल्दी से उससे शादी कर ले। नेहा के परिवार ने फिलहाल आर्थिक समस्या होने की बात कहकर उसे टालना चाहा तो उसने जिद की कि कम से कम सगाई कर लें। वह इसके लिए पचास हजार रुपया अपनी ओर से खर्च कर देगा। उसके बड़े दावों से नेहा का गुस्सा और बढ़ गया। इसके बाद जब वह सल्फास हाथ पर रखकर धमकी देने लगा तो नेहा ने वही गोलियां छीनकर खा लीं।