{"_id":"5dd1a2a98ebc3e548730dc46","slug":"crime-bareilly-news-bly384406466","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी नहीं कर सके तो दुकान में आग लगा गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी नहीं कर सके तो दुकान में आग लगा गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शनिवार रात जेल रोड के दो खोखों में चोरों ने चोरी कर ली गई। तीसरी दुकान में ताला तोड़ने की कोशिश कामयाब न हुई तो चोरों ने आग लगा दी। इससे दुकान का काफी सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार ने तहरीर दी है।
सिविल लाइन स्थित बड़े वकालत खाना के पास शनिवार रात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया। इनमें पहले कन्हैया लाल के खोखे से कुछ सामान और रुपये चोरी किए, फिर कचहरी में खोखा लगाने वाली माया देवी का खोखा खंगाला। यहां से चोर 1500 रुपये और आठ हजार का सामान ले गए। इसके बाद उन्होंने मनोज निवासी भटनागर कॉलोनी की दुकान के ताले तोड़ने की कोशिश की। चाय और पकौड़ी की इस दुकान का ताला तोड़ने में जब चोर नाकाम रहे तो दुकान में आग लगा दी। सुबह चार बजे स्थानीय लोगों ने धुआं निकलता देखा तो दमकल को सूचना दी। दमकल ने आग पर काबू पाया। मनोज ने स्टेशन चौकी पर तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे में कुछ लोगों की धुंधली तस्वीरें आई हैं। स्टेशन चौकी प्रभारी सिद्धांत शर्मा का कहना है कि चोरी की कोई सूचना नहीं है। दुकान में आग लगने की बात सामने आई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।