{"_id":"5dcdaed38ebc3e54ed5efa7a","slug":"crime-bareilly-news-bly384048374","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपाउंडर की हत्या में डॉक्टर समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपाउंडर की हत्या में डॉक्टर समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। किला क्षेत्र में छह महीने पहले रेलवे ट्रैक पर मिले कंपाउंडर के शव के मामले में कोर्ट के आदेश पर एक प्राइवेट डॉक्टर समेत दो के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मठ लक्ष्मीपुर निवासी प्रेमवती ने रिपोर्ट में लिखाया है कि उनका बेटा अनिल दोबी डॉ. वीके गुप्ता के यहां कंपाउंडर था। 26 जून को जब वह घर नहीं आया तो रात में उन्होंने डॉक्टर गुप्ता को कॉल करके जानकारी ली थी। तब डॉक्टर ने कहा था कि आज अनिल नहीं आएगा। अगली सुबह अनिल का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। उसका सिर अलग कटा पड़ा था। मौके पर खून का निशान नहीं था और चेहरे पर तेजाब जैसा लग रहा था। लग रहा था कि हत्या कहीं और करके शव फेंका गया है। प्रेमवती ने डॉक्टर के साथ ही कालीबाड़ी निवासी युवती नीरू को भी नामजद कराया है। ब्यूरो