फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बदायूं की सुनीता ने ही तीन महीने पहले शुरू किया था सेक्स रैकेट

Wed, 13 Nov 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
crime

व्हाट्सएप से होती थी बुकिंग, तीन महीने से किराये के मकान में चल रहा था धंधा

विज्ञापन
बरेली। बदायूं की सुनीता लंबे समय से सैक्स रैकेट चला रही थी। बरेली में उसने तीन महीने पहले अपने दलाल दोस्त के साथ सनसिटी में किराये का मकान लेकर धंधा शुरू किया था। पुलिस की अब तक की जांच के मुताबिक मकान मालिक को इसकी भनक नहीं थी। दिल्ली और दूसरे प्रांतों की महिलाओं को व्हाट्सएप से बुक किया जाता था। इनकी डायरी में दर्ज नंबरों से ग्राहकों के नाम पते का डाटा निकाला जाएगा।
पुलिस ने पड़ताल करने की कोशिश की पर पॉश कॉलोनी में इस नेटवर्क के बारे में कोई मुंह खोलने को तैयार नहीं हुआ। लोग इस बात पर हैरान जरूर थे कि उनके आसपास ही इतने दिनों से धंधा चल रहा था और किसी को भनक नहीं थी। बताते हैं कि सुनीता पहले इस दलाल के साथ मिलकर बदायूं में ही जिस्मफरोशी का धंधा करती थी। कुछ महीने पहले ही उसने बरेली में नेटवर्क खड़ा करने का प्लान बनाया। दलाल ने ही उसे मकान दिलाया। मकान मालिक बाहर रहते हैं सो पूरा मकान किराये पर ले लिया गया। इसके बाद बाहर से लड़कियों को लाना और धंधा कराना शुरू कर दिया। पुलिस के हाथ जो मोबाइल लगे हैं, उनसे सेक्स रैकेट संचालन की पुष्टि हो रही है। व्हाट्सएप कॉल और मेसेज के जरिये धंधा चलाया जा रहा था। डिमांड पर लड़कियों को ग्राहकों के साथ बाहर भी भेजा जाता था।
विज्ञापन


पहले पकड़ा गया था स्पा सेंटर
इज्जतनगर इलाके में ही देह व्यापार जैसे धंधे हो रहे हैं। कुछ समय पहले यहां मॉल के सामने स्पा सेंटर पकड़ा गया था। शहर में पहले किला क्षेत्र में भी सेक्स रैकेट चलता पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed