फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

ककोड़ा मेला गया परिवार, चोरों ने घर खंगाला

Wed, 13 Nov 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरम में चोरों ने एक शिक्षक के घर को निशाना बना लिया और काफी सामान चोरी करके ले गए।
विज्ञापन

शिवपुरम मोहल्ला निवासी मुन्नालाल एक प्राइमरी विद्यालय में टीचर है। वह सोमवार शाम अपने परिवार के साथ ककोड़ा मेला गए थे। वे अपने पर ताला डाल गए थे। इसी दौरान चोरों ने रात में किसी समय उनके आंगन में पड़े जाल का ताला तोड़ दिया और नीचे उतरकर अंदर घुस गए। इसके बाद चोर नकदी समेत काफी सामान चोरी करके ले गए। शिक्षक को इस घटना के बारे में तब पता चला जब वह मंगलवार देर रात अपने घर लौटे। घर के जाल के ताले टूटे देखकर और सामान तितर बितर देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल उनके घर से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है अभी इसका पता नहीं चला है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली इंस्पेक्टर ओमकार सिंह का कहना है कि शिवपुरम मोहल्ले में एक घर में चोरी की सूचना मिली है। इस पर पुलिस को मौके पर भेजा है। तहरीर आएगी उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed