फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

फरीदपुर में दो समुदायों के परिवारों में पथराव, तलवारें चलीं, नौ लोग घायल

Tue, 12 Nov 2019 06:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
crime
फरीदपुर। बच्चों को पीटने के विवाद में दो परिवारों के बीच पहले पथराव हुआ, फिर तलवारें चलीं। इस घटना के दौरान दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। दोनों परिवारों के अलग-अलग समुदायों का होने की वजह से इस घटना के बाद कस्बे का माहौल गर्मा गया। शरारती तत्वों ने अफवाहें फैलानी शुरू कर दीं। अफसरों ने जैसे-तैसे माहौल को संभालकर दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और दो लोगों को गिरफ्तार भी करा लिया है। कस्बे में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार को फरीदपुर में लाइन पार मठिया मोहल्ले में दो समुदायों के लोग भिड़ गए। मोहल्ले के रामप्रताप और अफसर, मैसर के बीच पहले से मनमुटाव चल रहा है। रविवार सुबह रामप्रताप के बच्चे खेलते हुए अफसर के घर के पास पहुंचे तो उन्हें पीट दिया गया। रामप्रताप के परिवार को इसका पता चला तो झगड़ा बढ़ गया। रामप्रताप का आरोप है कि बच्चों को पीटने का विरोध करने पर अफसर, दिलशाद और कौसर के बेटे मैसर, बेटी सन्नो और पत्नी तारा ने तलवारें लेकर उनके घर पर हमला कर दिया। जमकर पथराव भी किया। इस हमले में रामप्रताप, सौरभ, सागर और श्रीकृष्ण घायल हो गए।
विज्ञापन

दो समुदायों के बीच झड़प की सूचना फैलते ही कस्बे का माहौल गर्मा गया। अफवाहें भी फैलने लगीं। खुराफाती इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश में जुट गए। पहले सीओ अभिषेक वर्मा फोर्स लेकर पहुंचे, फिर आसपास के थानों का भी फोर्स बुला लिया गया। पुलिस ने किसी तरह माहौल को संभाला। अफसर और दिलशाद का कहना है कि वे दिल्ली में काम करते हैं। बारावफात पर घर आए थे। शानू, राम प्रताप, सागर, सौरभ, राजीव आदि ने लाठी-डंडे लेकर उन पर हमला कर दिया। इसमें दिलशाद, अफसर, मैसर, शाहनूर और सन्नो घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेला लगाने पर पहले से था विवाद पुलिस ने गंभीरता नहीं लिया
झगड़े की वजह मोहल्ले में ही रामप्रताप का ठेला लगाना है। रामप्रताप का कहना है कि अफसर, दिलशाद पक्ष के लोग इसी वजह से अक्सर उसे परेशान करते हैं। एक महीने पहले भी उससे झगड़ा किया था। उसने थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। कोई कार्रवाई नहीं की गई। अगर पुलिस ने पहले कार्रवाई की होती तो सोमवार को यह घटना नहीं होती।

अफवाह फैलाने वालों पर नजर
दो समुदायों के परिवारों के बीच मामूली विवाद में झड़प के बाद पुलिस ने सतर्कता और बढ़ा दी है। कस्बे में अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। माहौल पूरी तरह से शांत है। अगर किसी ने अफवाह फैला कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -अभिषेक वर्मा, सीओ फरीदपुर


दोनों पक्षों के बीच ठेला लगाने पर पहले से विवाद है। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तनाव जैसी कोई बात नहीं है। माहौल पर नजर रखी जा रही है। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed