फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

स्कूल की छुट्टी न होती तो चली जाती अंकुर की जान

Mon, 11 Nov 2019 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
crime
भमोरा। भोजपुर के राज बहादुर का तीन साल का बेटा अंकुर गांव के ही मांटेसरी स्कूल में केजी का छात्र है। रविवार को छुट्टी होने के बावजूद वह काफी देर लापता रहा तो घरवालों ने तलाश शुरू कर दी और राम निवास के घर से उसे बरामद कर लिया। घरवालों का कहना है कि अगर स्कूल के रास्ते में अंकुर को अगवा किया गया होता तो उसकी जान जाना तय था।
विज्ञापन

गांव के कई लोगों के साथ राज बहादुर का कहना है कि रामनिवास अपने घर अक्सर तंत्र क्रियाएं कराता है। मुन्ना लाल उसका गुरु है वह भी यहां आता है। दो दिन से मुन्ना लाल गांव में राम निवास के घर पर ही रुका हुआ था। रविवार को अंकुर स्कूल नहीं गया था। अगर वह स्कूल गया होता और परिवार वाले उसके स्कूल में होने की बात को लेकर बेफ्रिक होते। इससे शायद अंकुर अंध विश्वास की भेंट चढ़ गया होता। गांव के लोग जब राम निवास के घर में घुसे तो मुन्ना लाल यहां तांत्रिक क्रियाओं के सबूत मिटाता हुआ मिला। राज बहादुर का कहना है कि अगर उन लोगों को राम निवास के घर तक पहुंचने में देरी होती तो अंकुर की जान जा सकती थी। हालांकि, गांव में राज बहादुर और राम निवास के बीच पुरानी रंजिश को लेकर भी चर्चाएं हैं। पुलिस भी रंजिश की बात कह रही है। यह भी कहना है कि बच्चे को बलि देने के लिए उठाया गया था या और कोई वजह रही इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed