फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

प्रेमनगर पुलिस ने पकड़ा हुक्का बार, मालिक गिरफ्तार

Sun, 10 Nov 2019 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। प्रेमनगर थाना पुलिस ने एक सूचना पर देर रात ब्रदर्स रेस्टोरेंट पर छापा मारा। वहां डांस करते लड़के लड़कियां पीछे के दरवाजे से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो हुक्के और फ्लेवर बरामद करके रेस्टोरेंट मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात इस मामले में रिपोर्ट लिख ली गई।
विज्ञापन

थाने के दरोगा मदन सिंह को शनिवार देर रात सूचना मिली कि सेलेक्शन प्वाइंट के पास गली में ब्रदर्स रेस्टोरेंट एंड कैफे बार में हुक्का बार संचालित हो रहा है। इसमें कई लड़के और लड़कियां पार्टी कर रहे हैं। इस पर दरोगा टीम के साथ वहां पहुंचे। गेट खुलवाने की कोशिश की तो अंदर हड़कंप मच गया। बताते हैं कि डांस करते लड़के लड़कियां पीछे के दरवाजे से फरार हो गए। अंदर जाने पर पता लगा कि अवध बिहार कॉलोनी में रहने वाले धीरज वर्मा का पुत्र सचिन वर्मा वहां है। सचिन ने ही खुद को मालिक व प्रबंधक बताया। वह एक कॉलेज में बीएससी का छात्र भी बताया जा रहा था। चर्चा थी कि उसके पिता इस रेस्टोररेंट के मालिक हैं। सचिन से हुक्का बार चलाने का लाइसेंस मांगा गया तो वह नहीं दिखा सका। बाद में पता लगा कि केवल फूड प्लाजा का लाइसेंस है। पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो हुक्के, पांच तरह के फ्लेवर बरामद किए गए। पुलिस ने इन सबको सील कर दिया। आरोपी को थाने ले आई। संबंधित विभाग को सूचना देने के साथ ही पुलिस ने ही सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


पिछले महीने डीआईजी ने कराई कार्रवाई
- पिछले महीने हुक्का बार को लेकर शहर में अभियान चलाया गया था। तब डीआईजी राजेश पांडेय के निर्देश पर छापामारी शुरू हुई थी। कई जगह हुक्का बार पकड़े गए पर कार्रवाई को लेकर दो विभागों का पेंच फंसा रहा। कोतवाली पुलिस ने जरूर एक मामले में कार्रवाई की। इसके बाद कई जगह हुक्का बार बंद हो गए। अब इन्हें दोबारा खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन ने दी सफाई
- मौके पर रंगे हाथ हुक्का बार संचालन पकड़े जाने के बावजूद सचिन वर्मा ने सफाई दी कि वह केवल रेस्टोरेंट ही चला रहा था। उसने लड़के लड़कियों को क्यों भगाया? इस बात का भी उसके पास जवाब नहीं था। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने कहा कि पुलिस के पास हुक्का बार संचालन के पूरे साक्ष्य हैं। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed