{"_id":"5dc71f318ebc3e5b085dd6bd","slug":"crime-bareilly-news-bly3833954172","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुष्कर्म किया, दहेज में मांगे दस लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से दुष्कर्म किया, दहेज में मांगे दस लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शादी तय होने के बाद युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद में शादी करने के लिए 10 लाख रुपये की मांग कर दी। रुपये न मिलने पर शादी से इनकार कर दिया। युवती के पिता की ओर से पांच लोगों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
इज्जतनगर थाने की एक कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी 19 वर्षीय बेटी की शादी इसी थाना क्षेत्र के युवक के साथ तय की थी। तिलक समेत कई रस्में पूरी हो चुकी थीं। शादी की तारीख 10 नवंबर तय थी। आरोप है कि इस बीच अचानक युवक पक्ष की ओर से 10 लाख रुपये नकद की मांग कर दी गई। युवती के पिता का कहना है कि इस बारे में जब उसकी बेटी को पता लगा तो वह अवसाद में चली गई। बेटी ने बताया कि युवक 25 अक्तूबर को उसके पास आया था। उसने झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के पिता का कहना है कि वह अब तक करीब 20 लाख रुपये खर्च कर चुके थे। अचानक शादी से इनकार करने पर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा खराब हुई है। पुलिस के अनुसार युवती के पिता की तहरीर पर इज्जतनगर थाना क्षेत्र के युवक सौरभ, उसके पिता विनयपाल, मां निर्मला, भाई सचिन और दादा हर प्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर केके वर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।