{"_id":"5dbf2c4a8ebc3e93aa19457c","slug":"crime-bareilly-news-bly382606388","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजितेश को फेसबुक पर फिर जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजितेश को फेसबुक पर फिर जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। साक्षी-अजितेश प्रकरण में सोशल मीडिया पर टिप्पणी का दौर अभी जारी है। अब अजितेश को फेसबुक पर जान से मारने की फिर धमकी दी गई है। अजितेश ने यूपी पुलिस के ट्विटर पर शिकायत की है। मामला बरेली सीओ सिटी अशोक कुमार के पास जांच को भेजा गया है। सीओ का कहना है कि अभी जांच मिलने की जानकारी नहीं है, सोमवार को दफ्तर जाकर देखेंगे।
प्रेम विवाह करने वाले बरेली के साक्षी और अजितेश अब दिल्ली में छुपकर रह रहे हैं। पहले जिद्दी जाट नाम के प्रोफाइल से साक्षी को धमकाया गया था। इस मामले में अजितेश ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की थी। दो दिन पहले इसी जिद्दी जाट नाम से अई एक कॉल ने अजितेश को धमकी भरे लहजे में समझाया कि मामला खत्म कर दे। ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। उसके बाद साक्षी के फेसबुक पेज पर रार्बट्सगंज के रवि कुशवाहा नाम की आईडी से धमकी दी गई है। दंपति के मुताबिक वह अब तक कई बार बरेली व दिल्ली पुलिस से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन पुलिस आज तक एक भी आरोपी को ट्रेस नहीं कर सकी है। गनीमत यह है कि बरेली पुलिस के दो सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात हैं।