{"_id":"5dbb90f58ebc3e01506f0b1e","slug":"crime-bareilly-news-bly382252069","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशु काटने के विरोध पर विहिप कार्यकर्ताओं पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशीय पशु काटने के विरोध पर विहिप कार्यकर्ताओं पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिथरी चैनपुर। क्षेत्र के गांव आलमपुर में मांस तस्करों ने दो गोवंशीय पशुओं को काटकर मांस ठिकाने लगा दिया। इसी दौरान वहां विहिप कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने विरोध किया तो पशु तस्करों ने उन पर हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक तस्कर भाग गए। खेत में मिले पशुओं के अवशेष पुलिस ने दफन करा दिए हैं। इस मामले में तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बिथरी चैनपुर के गांव आलमपुर में पहले भी गोवंशीय पशु काटने और मांस तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं। बृहस्पतिवार दोपहर गांव के ही मांस तस्करों ने खेत में दो गोवंशीय पशुओं को काट लिया। मांस भी ठिकाने लगा दिया। पशुओं को काटे जाने की जानकारी विहिप के जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह को हुई तो वह तीन-चार कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। पशु तस्करों ने उन पर हमला कर दिया और भाग गए। सूचना पर एसएसआई रणधीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक को बुलाकर पुलिस ने अवशेषों की जांच कराई। यह गोवंाशीय पशुओं के पाये गए। राजेंद्र सिंह की तहरीर पर गांव के साबिर, उस्मान, भूरा को नामजद करते हुए पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।