फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

100 गेटपास की बुकलेट गायब.. मंडी समिति में किसने मनाई ‘दिवाली’

Tue, 22 Oct 2019 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। मंडी परिषद में शुल्क चोरी और हेराफेरी का धंधा अर्से से हो रहा है, लेकिन शातिर लोग गेटपास की बुकलेट ही गायब करने लगे हैं। पिछले दिनों सौ गेटपास की बुकलेट गायब होने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि गेटपास बुकलेट इस्तेमाल कर लाखों रुपये का गबन कर दिया, इससे बाद मंडी समिति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। बहरहाल सचिव ने इसकी जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

पिछले माह मंडी निरीक्षक जगदीश सिंह ने सौ गेटपास की बुकलेट अपने नाम पर जारी कराई थी। इसका इस्तेमाल मंडी परिसर में उपज लाने वाले किसान और व्यापारियों के लिए किया जाता है। यानी सभी वाहनों को गेटपास कटवाना अनिवार्य है। इसके बाद अमुक वाहन बाहर जाते समय वजन आदि अंतर नोट कराता है। आढ़ती इसी वजन के अनुसार ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क जमा करता है। जगदीश सिंह अर्से से गेट जैसे प्रमुख स्थानों पर तैनात हैं। उन्होंने गेटपास गायब होने की रिपोर्ट संबंधित थाना में दर्ज कराई है, जिससे मामला रफादफा हो जाए, इसकी जानकारी मिलते ही सचिव ने गायब गेटपास सीरियल नंबरों को रद्द कर जांच शुरू करा दी। माना जा रहा है कि बुकलेट के अवैध इस्तेमाल से लाखों की वसूली और गबन संभव है। मंडी समिति में इसे लेकर काफी चर्चा है और मामला मंडी निदेशक कार्यालय तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

गेटपास की बुकलेट पिछले दिनों निरीक्षक जगदीश सिंह के नाम पर जारी हुई थी, जो कि अब गायब है। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। वहीं विभागीय जांच भी हो रही है। जांच आख्या मिलते ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल कुमार, मंडी सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed